3 मई 2015 - 05:45
 सीरिया पर अमरीका के हवाई हमलों में 60 नागरिक हताहत

सीरिया पर अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 60 नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

सीरिया पर अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 60 नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों  अन्य घायल हो गए।
विदेश में कार्यरत एक सीरियाई मानवाधिकार संस्था ने बताया है कि हमले शुक्रवार को हलब प्रांत में फ़ुरात नदी के पूर्वी तट पर स्थित एक गांव को लक्ष्य बना कर किए गए। ब्रिटेन आधारित इस मानवाधिकार संस्था के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने बताया है कि हताहत और घायल होने वालों में एक ही परिवार के अनेक सदस्य शामिल हैं। इस संस्था ने पिछले महीने बताया था कि गत सितम्बर में शुरू हुए अमरीका के नेतृत्व वाले गठजोड़ के हमलों में अब तक सीरिया में कम से कम 66 नागरिक मारे जा चुके हैं। इस बीच आतंकी गुट नुस्रा फ़्रंट ने उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब नगर के उपनगरीय क्षेत्र में एक शिया बाहुल्य बस्ती पर हमला किया। सीरियाई समाचार एजेंसी के अनुसार नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने फ़ौआ पर 150 मार्टर गोले फ़ायर किए जिसके कारण इस बस्ती के तीस लोग घायल हुए जबकि बहुत से घर ध्वस्त हो गए।